फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   An FIR was lodged for molesting two girls and a woman.

Kasganj News: दो युवती व महिला के साथ छेडख़ानी करने पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 09:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के अलग-अलग गांवों में दो युवतियों और एक महिला के साथ छेड़छाड के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि जनपद एटा थाना जलेसर के गांव सकरा निवासी सुबोध 5 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे युवती के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाछ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। आवाज सुनकर भाई उसे बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उस पर भी ईंट से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। आरोपी सुबोध शादी-शुदा है। उसके साथ शादी न करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। मामले में युवती ने आरोपी खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरा मामला सोरोंजी कोतवाली के एक गांव का है।
विज्ञापन

ग्रामीण का आरोप है कि उसकी बेटी 4 फरवरी की रात 8 बजे पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव का युवक अनमोल उसकी बेटी के साथ छेड़छाड करने लगा। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट कर दी। घर पहुंचकर उसने इसकी जानकारी उसकी पत्नी को दी। मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं तीसरी घटना के सिकंदरपुर वैश्य के एक गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार उसका पति बाहर गया था। वह 4 फरवरी की रात 9 बजे बच्चों के साथ घर लेटी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का आरोपी युवक नजीम उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दोनों मामलों में प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed