फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Accused arrested for brokering train tickets.

Kasganj News: . रेल टिकटों की दलाली करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for brokering train tickets.
फोटो20कासगंज आरपीएफ की हिरासत में आरोपी ।स्रोत:आरपीएफ
कासगंज। ई-रेल टिकटों और काउंटर टिकटों की अवैध दलाली के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ ने शनिवार-रविवार की रात कासगंज रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पास से एक दलाल को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध टिकट, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस गिरोह के तीन अन्य साथियों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन

आरपीएफ व अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम ने ताजुद्दीन उर्फ ताजू निवासी नई बस्ती बैरागी पुरवा, तुलसीपुर, जिला बलरामपुर को दबोचा। आरपीएफ प्रभारी नरेश कुमार मीना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लालकुआं और बरेली सिटी में भी पहले से मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

उसके पास से निजी आईआरसीटीसी आईडी से बुक की गई ई-टिकटें, आरक्षण केंद्र की टिकटों की छायाप्रतियां, एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इनमें से छह सामान्य श्रेणी की ई-टिकटें, चार पुरानी ई-टिकटें और आरक्षण केंद्र से जारी सात टिकटों की छायाप्रतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न रेलवे आरक्षण केंद्रों से टिकट बनवाकर बस और ट्रेन के माध्यम से कासगंज भेजते थे। यह गिरोह पर्सनल आईडी का व्यावसायिक इस्तेमाल कर और काउंटर से टिकट बनवाकर यात्रियों को महंगे दामों पर बेचता था। वे हर टिकट पर 500 से 1000 रुपये तक अतिरिक्त मुनाफा कमाते थे।

आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही, इस मामले में वांछित चल रहे जुबैर निवासी बरेली, रियासत उर्फ सज्जाद और अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed