{"_id":"69fcd15c510915162206ba7f","slug":"a-writ-was-filed-in-the-high-court-to-stop-the-construction-of-the-cyber-police-station-kasganj-news-c-175-1-kas1001-147312-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: उच्च न्यायालय में साइबर थाना निर्माण रोकने को रिट दायर कर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: उच्च न्यायालय में साइबर थाना निर्माण रोकने को रिट दायर कर की
Thu, 07 May 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 07 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थ नगरी के मार्गशीर्ष मेला स्थल पर बन रहे साइबर थाना भवन के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओमप्रकाश सिंह को नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे व सभासदों द्वारा निर्माण रोकने के लिए ज्ञापन देने के बावजूद निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब इस मामले में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने उच्च न्यायालय में रिट दायर की है।
प्रर में 16 अप्रैल को डीएम, एसपी ने निरीक्षण के बाद 20 अप्रैल तक निर्माण कार्य रोक दिया गया था। एक बार फिर से निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली, जिसे रोकने के लिए अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अध्यक्ष भूपेश शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया है। इसमें सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, सभासद रिंकू पचौरी ने अधिवक्ता जय सिंह यादव हैं। मामले की सुनवाई के लिए आगामी सोमवार की तिथि निर्धारित की गई है।
जिस स्थान पर इस साइबर थाना का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां तीर्थनगरी का पौराणिक मार्गशीर्ष मेला लगता है। शूकर क्षेत्र में अगहन मास में लगने वाला यह मेला उत्तर भारत का प्रमुख मेला है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचेगी। भीड़ प्रबंधन और मेला आयोजन में गंभीर बाधाएं उत्पन्न होंगी। प्रशासन से मांग की गई है कि प्रस्तावित साइबर थाने के निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। नगर पालिका की भूमि को पुलिस विभाग से वापस कराया जाए।