{"_id":"6a8b36ef7257859a0805c0be","slug":"a-unique-131-meter-long-kanwar-resembling-hanumans-tail-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152622-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हनुमान की पूंछ जैसी 131 मीटर लंबी अनोखी कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हनुमान की पूंछ जैसी 131 मीटर लंबी अनोखी कांवड़
विज्ञापन
फोटो03सोरोंजी के लहरा गंगाघाट से हनुमान की पूंछ वाली कांवड़ लेकर जाते फिरोजाबाद के नागऊ के का
कासगंज। हनुमान की पूंछ जैसी 131 मीटर लंबी विशाल कांवड़ और साथ में चल रहे भगवान हनुमान, शिव व जामवंत के सजीव स्वरूपों ने रविवार को सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर अद्भुत नजारा पेश किया। फिरोजाबाद जिले के गांव नागऊ से पहुंचे 40 शिवभक्तों के इस अनोखे जत्थे ने अपनी इस यात्रा से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रविवार सुबह लहरा गंगाघाट पहुंचे कांवड़ियों ने सबसे पहले गंगा स्नान किया। इसके बाद वे गंगाजल लेकर बम भोले के जयकारों के बीच अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस यात्रा में हनुमान की पूंछ का स्वरूप दी गई 131 मीटर लंबी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।
यात्रा को और भी जीवंत बनाने के लिए बॉबी निगुआ ने हनुमान, नथुनी प्रसाद ने भगवान शिव और उदय ने जामवंत का रूप धारण किया था। लहरा गंगाघाट से शुरू हुआ यह जत्था सोरोंजी, प्रहलादपुर, गोराहा, भिटोना और कासगंज होते हुए फिरोजाबाद की ओर बढ़ा।
विज्ञापन
रास्ते में विशाल कांवड़ के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही और जगह-जगह शिवभक्तों का भव्य स्वागत किया गया। हनुमान का स्वरूप धरे बॉबी निगुआ ने बताया कि वे पहली बार सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर गंगाजल लेने आए हैं।