फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   A procession carrying sacred water pots was taken out at the start of the Shriram Katha.

Kasganj News: श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Wed, 21 Jan 2026 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 21 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A procession carrying sacred water pots was taken out at the start of the Shriram Katha.
फोटो16सोरोंजी में भागवत कथा का वाचन करते आचार्य पंडित प्रशांत कृष्ण शास्त्री। संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी में मंगलवार को हरि की पौड़ी किनारे मानस मंदिर में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन

वराह मंदिर से निकाली गई कलशयात्रा में पीत वस्त्रधारी महिला श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर प्रभु श्रीराम का वंदन करते चल रहीं थी। कलश यात्रा बारु बाजार, चौंसठ , चौदहपोर, कटरा बाजार, चन्दन चौक, सोमेश्वर चौराहा होती हुई हरि की पौड़ी किनारे कथा स्थल मानस मंदिर पहुंची। यहां आचार्य पंडित राघव चाकर ने मंत्रोच्चारण करते हुए घट स्थापना कराई। कथा प्रवक्ता ने कहा कि श्रीराम कथा भारतीय संस्कृति का आधार है। इस दौरान डाॅ. भुवनेश माहेश्वरी, अनुभव चौधरी, विकास तिवारी, जितेंद्र सैनी, डाॅ. सांत्वना पाराशर, सविता गुप्ता, रोहित देवल, अमित अग्रवाल, जय किशन तिवारी आदि मौजूद रहे।



कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

पटियाली। गांव बीनपुर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इससे पहले कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं सिर पर मंगल कलश धारण कर निकलीं। कथा का शुभारंभ समाजसेवी अनुराधा द्विवेदी और सुशील कुमार द्विवेदी ने ठाकुर जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर कथा व्यास आचार्य मनोजानंद महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का संगम है। उन्होंने देवर्षि नारद के प्रसंग के माध्यम से कथा की महिमा बताई। इस अवसर पर शशिकांत द्विवेदी, राघवेंद्र द्विवेदी, शिवम दीक्षित, शिवम द्विवेदी, वैभव द्विवेदी, भरत द्विवेदी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




ईश्वर की आराधना के साथ अच्छे कर्म करना जरूरी

सोरोंजी। तीर्थनगरी के नगरिया मार्ग स्थित चौरासी घंटे वाली माता मंदिर में भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म, शिव विवाह, श्रीवराह अवतार, कपिल अवतार सहित श्रीहरि के 24 अवतारों का वर्णन किया गया।

कथावाचक आचार्य पंडित प्रशांत कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मनुष्य जीवन में हुए पाप का ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने अच्छे कर्म करने का भी आह्वान किया। भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। इस दौरान आयोजक महारानी गुप्ता, दीपक गुप्ता, ज्योति गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, जीतेश, संजीव, वर्षा, प्रीति, नीलम आदि मौजूद रहे।





रात श्याम सपने में आए...

सोरोंजी। बदरिया के मुरलीमनोहर मंदिर में मंगलवार को छप्पन भोग लगाकर महाआरती उतारी गई। श्रीराम दरबार, शिव परिवार, मुरली मनोहर, मां दुर्गा, काली, भैरों, हनुमान आदि देवों की मूर्तियां मंदिर में प्रतिष्ठित की गईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की। इसके बाद भंडारा हुआ। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में भजन कीर्तन हुआ। रात श्याम सपने में आए...,श्याम तेरी मुरली को बजने से काम ...आदि भजनों की सरिता रातभर बहती रही। इस दौरान पंडित ओमप्रकाश पंडा, नरेश उपाध्याय, श्याम सुंदर तिवारी, सुनील माहेश्वरी, सत्यप्रकाश, हरीश वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed