{"_id":"6a9472a5db229a09de0393b2","slug":"3-killed-three-injured-in-road-accidents-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153014-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सड़क हादसों में 3 की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सड़क हादसों में 3 की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
फोटो39मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो।
कासगंज। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं शवों का पोस्टमार्टम कराया।
पहला हादसा सोरोंजी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गांव श्यामपुर के पास हुआ। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढिलावली निवासी उत्तम कुमार पुत्र सोरेन सिंह पत्नी संगीता को ससुराल नगला सिसैया से विदाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी श्यामपुर के पास उनकी बाइक की भिड़ंत बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में ढदुमड निवासी रोहित (32) पुत्र राजपाल की बाइक से हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि उत्तम को हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी पत्नी संगीता को इलाज के बाद परिजन घर ले गए। मृतक के बहनोई राजू ने बताया कि वह शनिवार को अपनी बहन के घर आया था। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे घर लौट रहा था। वह परिवार में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घर लौट रहे बुजुर्ग को वाहन ने रौंदा
दूसरा हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में सिकरवार कॉम्प्लेक्स के पास हुआ। एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में गांव जनहेरा निवासी कल्लू खां (60) पुत्र मंगू खां शनिवार रात करीब 7:15 बजे सब्जी लेकर पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आवारा सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
तीसरी घटना सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर की है। गांव निवासी जितेंद्र (23) पुत्र प्रेमराज शुक्रवार रात करीब 8 बजे बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आए आवारा सांड़ से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में घायल जितेंद्र ने उपचार के दौरान अलीगढ़ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन ने बताया कि जितेंद्र की शादी इसी साल नवंबर महीने में तय थी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर
चौथा हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में सेमफोर्ड स्कूल के पास हुआ। एटा के आगरा रोड स्थित मोती गैस एजेंसी के पास रहने वाले पंकज कुमार पुत्र कमलेश कुमार बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि पीछे करते समय ट्रैक्टर-टॉली चालक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन = अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन ही लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीमों ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। -सुशील कुमार, एएसपी