फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kapil Sibal statement after Rajya Sabha nomination on Azam Khan, Congress and Samajwadi Party akhilesh yadav

Kapil Sibal Quit Congress: राज्यसभा भेजे जाने पर कपिल सिब्बल ने आजम पर कही ये बड़ी बात, अखिलेश ने भी सराहा

Wed, 25 May 2022 01:55 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 May 2022 01:55 PM IST
सार

वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल सपा के समर्थन से राज्यसभा जाएंगे। कपिल सिब्बल ने निर्दलीय के तौर पर राज्यसभा के लिए नामांकन भी कर दिया है। नामांकन के बाद सिब्बल ने आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन
Kapil Sibal statement after Rajya Sabha nomination on Azam Khan, Congress and Samajwadi Party akhilesh yadav
नामांकन करते हुए कपिल सिब्बल - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से जैसे ही नामों की घोषणा की गई तो कपिल सिब्बल के नाम ने सभी को थोड़ा चौंका दिया। इसके बाद से सभी लोग सोचने लगे कि कपिल सिब्बल ने तो कांग्रेस को अलविदा कहा ही नहीं तो यह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कैसे बन गए ? इसी बीच खबर आई कि कपिल सिब्बल आज ही अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं और उनके साथ अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव हैं। संस्पेंस अब भी बरकरार था और इसी बीच उन्होंने राज्यसभा के लिए अपनी उम्मीदवारी का दावा पेश कर दिया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया और पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद कपिल सिब्ब्ल मीडिया के सामने आते हैं और बताते हैं कि वो तो 16 मई को ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं! इसके बाद वो यह भी साफ करते हैं कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा में नामाकंन दाखिल किया है। जानिए कपिल सिब्बल ने आजम खां से लेकर देश की वर्तमान राजनीति को लेकर क्या-क्या कहा-

विज्ञापन


सिब्बल ने आजम का जताया आभार
समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा का नामांकन भरने के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। मैं अखिलेश यादव का आभारी हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं आजम खां के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं। इस दौरान आजम खां के बारे में सवाल पूछने पर सिब्बल ने कहा कि आप उन्हीं से पूछ लीजिए। आपको बता दें कि इससे पहले, मंगलवार को सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजती है तो अच्छी बात है। कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजे जाने से मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। इससे पहले भी वह कपिल सिब्बल की तारीफ करते हुए उनके प्रति आभार जता चुके हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की सदस्यता से 16 तारीख को इस्तीफा दे चुका हूं: सिब्बल
कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं कांग्रेस का नेता था, लेकिन अब नहीं हूं। कांग्रेस की सदस्यता से 16 तारीख को इस्तीफा दे चुका हूं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि 2024 को लेकर हम सब एक साथ आ रहे हैं। केंद्र सरकार की कमियों को उजागर करेंगे। सब एक साथ मिलकर जनता के बीच बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम विपक्ष में रहकर गठबंधन बनाना चाहते हैं: सिब्बल
कपिल सिब्बल ने कहा कि हम चाहते हैं कि 2024 में ऐसा माहौल बने कि मोदी सरकार की जो खामियां हैं, उसे जनता तक पहुंचाया जा सकें। मैं इसका प्रयास करूंगा। मैं समझता हूं कि जब एक निर्दलीय की आवाज उठेगी तो लोगों को ऐसा लगेगा कि वे किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं। हम विपक्ष में रहकर गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि हम मोदी सरकार का विरोध करें। 

कपिल सिब्बल के नामांकन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आज कपिल सिब्बल ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया है। वो समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा में जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि कपिल सिब्बल देश के बड़े मुद्दों पर अपनी और समाजवादी पार्टी के पक्ष को रख पाएंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि सिब्बल लोकसभा में भी रह चुके हैं। उनका पॉलिटिकल करियर भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed