{"_id":"148-82610","slug":"Kasganj-82610-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बीमा योजना: दो परिवारों को पांच-पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बीमा योजना: दो परिवारों को पांच-पांच लाख
Kasganj
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। मंडलायुक्त अलीगढ़ टी वेंकटेश ने डीएम जेपी त्रिवेदी व एसपी विनय कुमार के साथ ब्लाक सोरों के डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम गोयती का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में कराए गए विकास और निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली तथा गांव में घूम कर सड़क, नाली, खड़ंजा, आवास, स्वच्छ शौचालयों व अन्य कार्यों का सत्यापन किया। उन्होंने किसान बीमा योजना के दो लाभार्थियों बहादुरपुर की भेदवती व सेवर के भूपेंद्र को पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए।
मंडलायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी कार्य निर्धारित मानक और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों और ग्रामवासियों को सभी योजनाओं व कार्यक्रमों का भरपूर लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सभी घरों में स्वच्छ शौचालय अवश्य बनवाएं। डीपीआरओ गांवों में शिविर लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण, रसोईघर, मिड-डे मील, रसोइयों को मानदेय भुगतान के बारे में पूछताछ की। पशुपालन, मृदा परीक्षण, केनरा बैंक व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविरों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य गांवों में भी इसी तरह से शिविर लगाकर ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव की टूटी सड़क और खराब हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने, नीचे लटके हुए विद्युत तारों को ऊपर उठाने और गांव के सभी पात्रों के समाजवादी पेंशन योजना के फार्म भरवाने एवं अंागनबाड़ी केंद्र का भवन शीघ्र निर्मित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गांव में 32 विद्युत पोल व 35 हैंडपंप लगे हैं, 604 मीटर आंतरिक गलियों का निर्माण हुआ है। इस दौरान दौरान सीडीओ लल्लन प्रसाद वर्मा, डीडीओ, सीएमओ, डीपीआरओ, पीडी, एसडीएम सदर, अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, आरईएस, विद्युत, जलनिगम, सिंचाई, समाज कल्याण, बीएसए, डीआईओएस सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ, ग्राम प्रधान मौजूद रहे।