{"_id":"148-79259","slug":"Kasganj-79259-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
Kasganj
Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों क्षेत्र के गांव की एक किशोरी को तीन युवक उसे कार में डालकर अगवा कर ले गए। बाद में उसे बंधक बनाकर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार को किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर गांव पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी एवं सीओ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को गांव के ही तीन युवक 23 अप्रैल को कार में डालकर अगवा कर ले गए। बाद में उसे अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। एक युवक उसे धमकाता रहा। परिवारीजन किशोरी की तलाश गांव के आस-पास एवं रिश्तेदारियों में करते रहे।
शुक्रवार को किसी तरह से किशोरी उनके चंगुल से छूटकर गांव की ओर आ रही थी। वह गांव के नजदीक जंगल में बदहवास स्थिति में मिली। परिवारीजन उसे लेकर घर पहुंचे। किशोरी अपनी आपबीती बताई। परिवारीजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। घटना की तहरीर पिता ने तीन लोगों के खिलाफ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।