{"_id":"148-70361","slug":"Kasganj-70361-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार होगा हर व्यक्ति का बायोमैट्रिक डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार होगा हर व्यक्ति का बायोमैट्रिक डाटा
Kasganj
Updated Thu, 28 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में शीघ्र ही राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में नामांकन के लिए कैंप लगवाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से पांच वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का बायोमैट्रिक डाटा तैयार किया जाएगा।
जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर नामांकन कार्यक्रम के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लखनऊ की टीम ने कलक्ट्रेट पर इसका प्रशिक्षण दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बायोमैट्रिक कैंप में पांच वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के फ ोटो, दोनों हाथों की सभी उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों का स्कैन किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को एक अलग यूनिक नंबर दिया जाएगा। इसके आधार पर व्यापक बायोमैट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में घर-घर हुए सर्वे के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति का बायोमैट्रिक डाटाबेस तैयार कराने के लिए प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत के सभी वार्डों में और ब्लाक व ग्रामपंचायत स्तर पर कैंप लगवाए जाएंगे।