फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   ‘गंगा को प्रदूषण मुक्त किया जाए’

‘गंगा को प्रदूषण मुक्त किया जाए’

Sun, 10 Nov 2013 05:38 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sun, 10 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में कादरगंज गंगा घाट के आसपास फैली गंदगी और गंगा में बढ़ रहे प्रदुषण पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही घाट की सफाई और गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

भाकियू हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष वीरेश यादव ने पत्र अवगत कराया कि कादरगंज का गंगा घाट मुगल कालीन तीर्थस्थल है। उत्तर प्रदेश का मशहूर मेला ककोड़ा इसी तट पर लगता है। गुरुनानक जयंती पर लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। अन्य पर्वों पर भी बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु आते हैं। मगर गंगा घाट पर न तो नियमित सफाई होती है और न ही गंगा को प्रदूषित होने के लिए सख्त कदम उठाए जाते हैं। घाट पर शव के दाह संस्कार का कोई निश्चित स्थान नहीं है। शव की राख गंगा में बहाई जाती है। पॉलीथिन यहां बिखरी पड़ी है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि घाट के आसपास सफाई करके गंगा को प्रदूषण मुक्त किया जाए। पंचायत में मौनी बाबा, आश्रम व्यवस्थापक सुभाष बाबा महंत जैराम दास, कृष्ण मुरारी, मिश्रा, सुरेश चंद्र गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कटोरी देवी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed