{"_id":"148-69316","slug":"Kasganj-69316-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर का पहिया पेट पर चढ़ा, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर का पहिया पेट पर चढ़ा, किसान की मौत
Kasganj
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम छांवनी में किसान रामप्रकाश की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्रैक्टर का पहिया उसके पेट से उतर गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
छावनी निवासी रामप्रकाश (45) शनिवार को सुबह ट्रैक्टर से खेत को समतल करा रहा था। पांकी (खेत को समतल करने का यंत्र) चलवाने के दौरान वह चालक को वह सही दिशा के बारे में बता भी रहा था। तभी चालक और उसका ध्यान बंट गया। वह ट्रैक्टर की चपेट में आया और पहिया उसके पेट से उतर गया। चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया। खेत पर काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। रामप्रकाश को जिला अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।