फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   कर-करेत्तर में कम वसूली पर प्रतिकूल प्रविष्टि

कर-करेत्तर में कम वसूली पर प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व वसूली की समीक्षा डीएम ने की। जिसमें अपेक्षित राजस्व वसूली न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। जनपद की सभी नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशाषी अभियंताओं को प्रतिकूल प्रवष्टि दी गई। वहीं, जिला आपूर्ति अधिकारी एवं आबकारी अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला चैत्रा वी ने कर-करेत्तर में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वसूली को हर हाल में बढ़ाया जाए। लक्ष्य से कम वसूली होने पर डीएफओ और आबकारी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने सभी पालिकाओं और पंचायतों के अधिशाषी अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि दी और राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्य कर और बैंक देय, विद्युत देय, खनन में कम वसूली पर भी नाराजगी व्यक्त की। अमीनों द्वारा की जा रही वसूली की नियमित समीक्षा करें। बड़े बकायादारों से सख्ती से वसूली की जाये। उन्होंने कहा कि एनओसी प्राप्त करने के बाद ही भट्ठे संचालित होने चाहिये। अवैध बालू खनन को सख्ती से रोकें। मार्ग कर वसूली में अपेक्षित तेजी लायें। बैठक में एडीएम बीएम मिश्र, एसडीएम कासगंज, सहावर, पटियाली, तहसीलदार, अधिशाषी अभियंता विद्युत, लोनिवि, चकबंदी अधिकारी, एआरटीओ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed