{"_id":"148-48868","slug":"Kasganj-48868-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में ‘वूमेन पावर लाइन’ बेअसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में ‘वूमेन पावर लाइन’ बेअसर
Kasganj
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सूबे के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘वूमेन पावर लाइन’ सेवा तो शुरू कर दी, लेकिन इसका असर मनचलों पर नहीं पड़ रहा है। सेवा को शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं इसके बाद भी जनपद में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महिला ने मोबाइल पर अश्लील बातें करने की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर फोन करने वाले अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
दरअसल, पीड़ित महिला को पिछले कई दिनों से अज्ञात नंबर से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉलर अश्लील बातें करता है, जिससे वह परेशान हैं। उन्होंने कई बार कॉलर को समझाने का प्रयास भी किया, इस पर वह उल्टा उन्हें धमकी देने लगा। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को पड़ताल में जुट गई है।
महिलाओं से अश्लीलता के मामलों की शिकायत को लेकर पुलिस गंभीर है। किसी भी कीमत पर अश्लीलता के मामलों को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। इन मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला से फोन पर अश्लील बातें करने का मामला कासगंज कोतवाली में दर्ज किया गया है। सर्विलांस के माध्यम से आरोपी का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - महेश कुमार मिश्रा, एसपी