{"_id":"148-48620","slug":"Kasganj-48620-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की किसान महापंचायत 19 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की किसान महापंचायत 19 को
Kasganj
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहावर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की महापंचायत 19 नवंबर को प्रदेश के जनपद अमेठी में स्थित कलेक्ट्रेट पर होगी। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार कर आगामी संघर्ष की तैयारी की जाएगी। जिला अध्यक्ष भगवान सिंह राघव ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार चुनाव में किए वायदों पर अमल नहीं कर रही है। पूरे प्रदेश में सबसे दयनीय हालत अन्नदाता किसान की है। फसल से लागत भी मुश्किल से निकल पा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न रेलवे स्टेशन से किसानों का जत्था उनके नेतृत्व में अमेठी पहुंचेगा। यूनियन के जिला संगठन मंत्री चोब सिंह वर्मा, महामंत्री संजय गोला, अखिलेश कुमार, रामनरेश, वीरेश कुमार, गीतम सिंह आदि ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में अमेठी पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन