{"_id":"148-48418","slug":"Kasganj-48418-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में राहत, सर्कुलर रोड पर आफत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में राहत, सर्कुलर रोड पर आफत
Kasganj
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। नो-एंट्री व्यवस्था लागू होने से बाजारों में तो लोगों को राहत रहीं, लेकिन सर्कुलर रोड पर जाम ने वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ा दीं। जाम से वाहन चालक दिन भर जूझते रहे।
दीपोत्सव पर्व पर बाजारों में भीड़भाड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। इसके लागू होने सभी बड़े व छोटे वाहन सर्कुलर रोड से होकर ही गुजरे। जिससे सर्कुलर रोड पर वाहनों की संख्या बढ़ गई। जो वाहन बाजारों व गलियों में होकर निकल जाते थे, वे भी सर्कुलर रोड से होकर निकले। जिससे सर्कुलर रोड पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। वाहनों का दबाव बढ़ने से कई बार जाम के हालात बने। सुबह के समय तो बस स्टैंड से लेकर बिलराम गेट चौराहा व सोरों गेट तक जाम लग गया। जाम में वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। जाम में फंसे वाहन काफी देर के बाद ही निकल सके। वहीं चौराहों पर लगे पुलिस कर्मी भी जाम को हटाने के लिए काफी मशक्कत करते रहे।