फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Zika in Kanpur: Chief Minister Yogi said Now the situation is under control due to proper monitoring and cleanliness campaign

कानपुर में जीका: मुख्यमंत्री योगी बोले- उचित निगरानी और स्वच्छता अभियान के चलते अब नियंत्रण में है स्थिति

Wed, 10 Nov 2021 03:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Nov 2021 03:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए निगरानी कर्मियों की अतिरिक्त टीमें लगाई हैं। साथ ही शासन स्तर पर विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। योगी ने कहा कि जिन मरीजों का घर पर ही इलाज (होम आइसोलेशन) हो रहा है, उनकी भी लगातार निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
Zika in Kanpur: Chief Minister Yogi said Now the situation is under control due to proper monitoring and cleanliness campaign
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में जीका वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे उपायों को संतोषजनक बताते हुए कहा है कि माकूल निगरानी और स्वच्छता अभियान के बलबूते स्थिति अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने बुधवार को कानपुर में जीका वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी प्रयासों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कानपुर में पिछले एक महीने में जीका वायरस के 105 केस मिले हैं। जिनमें से 17 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि शहर के पांच वार्ड इस वायरस के संक्रमण से विशेष रूप से प्रभावित थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम के सामूहिक प्रयासों की मदद से निगरानी एवं स्वच्छता अभियान को तेज कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वायरस के संक्रमण को पूरी तरह से रोकने के लिए निगरानी कर्मियों की अतिरिक्त टीमें लगाई हैं। साथ ही शासन स्तर पर विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जा रही हैं। योगी ने कहा कि जिन मरीजों का घर पर ही इलाज (होम आइसोलेशन) हो रहा है, उनकी भी लगातार निगरानी की जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी जीका वायरस के 88 मरीजों का इलाज चल रहा है, उम्मीद है कि ये मरीज भी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। मैंने समीक्षा में पाया कि सभी स्तरों पर किए जा रहे उपायों को बेहतर तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। इस स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed