फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Z Square mall bomb threat

जेड स्क्वायर को बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 03 Dec 2014 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 03 Dec 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
Z Square mall bomb threat
पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार की रात किसी युवक ने जेड स्क्वायर को उड़ाने की धमकी देकर सनसनी मचा दी। कंट्रोल रूम ऑपरेटर ने जैसे ही यह सूचना पुलिस अफसरों को दी, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

डीआईजी से कांस्टेबल तक 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी, डॉग स्क्वायड, बम निरोधी दस्ता, एलआईयू के लोग भी पहुंच गया। पूरा मॉल खाली करा लिया गया।
करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मियों ने मॉल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। कोई आपत्तिजनक वस्तु न मिलने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। कुछ ही देर बाद धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया। युवक विक्षिप्त बताया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब सात बजकर 50 मिनट पर कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन किया। महिला आपरेटर ने फोन उठाया। आपरेटर के हैलो बोलते ही फोन करने वाले शख्स ने कहा कि 15 मिनट में जेड स्क्वायर उड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बम लगा दिए गए हैं। बचा सकते हो तो बचा लो। इसके बाद मॉल मे मौजूद एक हजार से ज्यादा लोगों को बाहर कर दिया गया। सिनेमा हॉल के अलावा पॉर्किग भी खाली करा दी गई।
चेकिंग अभियान चला लेकिन कुछ नहीं मिला। मोबाइल नंबर के आधार पर सिविल लाइंस से एक युवक को पकड़ लिया गया। एसएसपी के मुताबिक पकड़ा गया शुभम सिंह शुक्लागंज उन्नाव निवासी धर्मेंद्र सिंह का बेटा है।  

शुभम ने धमकी में उन्नाव के घनश्याम नामक शख्स से आईडी पर लिया गया सिम प्रयोग किया है। परिजन और कारोबारी शुभम को मानसिक रोगी बता रहे हैं। शुभम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed