फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth will be tension free VHP

यूथ को टेंशन फ्री करेगी विहिप

Mon, 15 Feb 2016 02:14 AM IST
पंकज प्रसून/कानपुर
पंकज प्रसून/कानपुर Updated Mon, 15 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Youth will be tension free VHP

विश्व हिंदू परिषद ने देश भर के अवसाद ग्रस्त युवाओं को स्वस्थ करने का बीड़ा उठाया है। इंडिया हेल्प लाइन योजना के तहत एक लाख हेल्थ एंबेसडर तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन


ये गांव-गांव, बस्ती-बस्ती जाकर मेडिकल कैंप के जरिए युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसकी पूरी रिपोर्ट परिषद को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम बीमार युवाओं का मुफ्त में इलाज करेगी।
विज्ञापन


परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. प्रवीन भाई तोगड़िया इस योजना का शुभारंभ कर चुके हैं। जिन युवाओं को हेल्थ एंबेसडर की भूमिका में रखा जा रहा है, उसमें उनकी सामाजिक रुचि के साथ बारहवीं तक की शिक्षा भी अनिवार्य है। इन्हें ब्लड प्रेशर नापना, ब्लड टेस्ट करना, शुगर नापना, हार्ट बीट और पल्स रेट का परीक्षण करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप का मानना है कि वर्तमान में युवा सबसे ज्यादा तनावग्रस्त है। साथ ही मोटापा या फिर ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी का शिकार हो रहा है। विहिप का मानना है कि युवा इन छोटी-छोटी बीमारियों को शुुरू में नजर अंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर वे बड़ी परेशानी में फंस जाते हैं। इसी वजह से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इंडिया 4 ब्लड  ऐप
एक्सीडेंट के दौरान या अन्य गंभीर बीमारी में युवाओं को ब्लड देने की व्यवस्था भी विहिप ने बनाई है। इसके लिए इंडिया 4 ब्लड के नाम से एक ऐप भी तैयार किया गया है।

इसके जरिए ब्लड डोनेट करने वालों को जोड़ा जा रहा है। जो लोग रक्तदान करने के इच्छुक हैं, वे इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिसे ब्लड की जरूरत होगी, वह भी इस ऐप पर अपनी जानकारी डाल सकेगा।


विहिप प्रांत सह संयोजक रामजी ने कहा कि इंडिया हेल्प लाइन विश्व हिंदू परिषद की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत देश भर के युवाओं को स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया है। फिलहाल हेल्थ एंबेसडर को प्रशिक्षण देने के लिए जगह जगह शिविर लगाया जा रहा है। महानगर कानपुर में भी जल्द ही यह प्रशिक्षण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed