फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth shot for protesting abusive in Kanpur, accused absconding

Kanpur News: गालीगलौज का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

Wed, 18 May 2022 06:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 May 2022 06:07 PM IST
सार

महाराजपुर के हाथीपुर गांव में लूडो खेल रहे एक युवक को गोली मार दी गई, जिसके बाद से आरोपी फरार है। युवक की परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Youth shot for protesting abusive in Kanpur, accused absconding
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सरसौल के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम घर के बाहर लूडो खेल रहे युवक को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने तमंचे से गोली मार दी। महाराजपुर थाने के ठीक पीछे हाथीपुर गांव में ट्रैक्टर चालक मोनू कुरील (27) साथी कमल कुशवाहा के साथ पड़ोसी जगदीश कुरील की झोपड़ी के बाहर मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। 

विज्ञापन

तभी जगदीश शराब के नशे में पहुंचा और मोनू से गालीगलौज करने लगा। इसके बाद जगदीश घर से तमंचा लेकर बाहर आया और मोनू पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगते ही मोनू वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए रेलवे लाइन की तरफ भाग गया। 
विज्ञापन

घायल को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी आउटर अजीत सिन्हा व सीओ सदर ऋषिकेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि मोनू की पत्नी गीता देवी की तहरीर पर जगदीश कुरील के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed