{"_id":"60c3bc0b8ebc3e791a36647d","slug":"youth-scorched-in-suspicious-circumstances-akbarpur-news-knp6336328124","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक झुलसा
विज्ञापन
रसूलाबाद। बड़ागांव कहिंजरी में गुरुवार शाम एक युवक संदिग्ध हालात में जल गया। जानकारी पर पिता ने बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने सगे चाचा पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव कहिंजरी निवासी अवधेश उर्फ बुद्धू त्रिवेदी का बेटा बउवन उर्फ प्रशांत त्रिवेदी (18) गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में झुलस गया। युवक के शोर मचाने पर गांव के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे। पिता ने बेटे को सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया। वहां से डॉ. अमित सक्सेना ने उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया।
परिवारीजनों व ग्रामीणों का कहना है कि युवक सगे चाचा पर जलाने का आरोप लगा रहा था। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक युवक ने खुद ही आग लगाई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।