फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth missing for a week was found in the well

एक हफ्ते से लापता युवक कुएं में मिला

Tue, 06 Jul 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth missing for a week was found in the well
बरौर। तारनपुर गांव में एक सप्ताह से लापता युवक कुएं में पड़ा मिला। जानकारी पर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ की है। तारनपुर गांव के दीपक शर्मा की पत्नी अंजना देवी ने बताया कि उनके पति 27 जून को घर से बिना बताए कहीं चले गए थे।
विज्ञापन

काफी खोजबीन करने के बाद जब उनका पता नहीं चला तो थाने में प्रार्थनापत्र देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट तीन जुलाई को दर्ज कराई थी। सोमवार को गांव के सुनील ने अपने खेतों में धान की रोपाई करते समय पास के कुएं से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो उसमें दीपक गिरे पड़े दिखे।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर गांव के वीरु, धर्मेंद्र संखवार, लाली कटियार, अतुल व सरमन ने दीपक को बाहर निकाला। अंजना ने बताया कि गांव में केवल वह पति-पत्नी ही रहते हैं। दो माह से पति बीमार हैं। सूचना पर उप निरीक्षक बृज किशोर ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed