फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth kills himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 11 May 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के यूपीसीडी कॉलोनी जैनपुर में रहने वाले एक युवक ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिवारीजनों को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलासा निवासी शिवम सिंह राजावत (23) यूपीसीडा आवासीय क्षेत्र जैनपुर में बने मकान में रहते थे। मकान में उसकी पत्नी आरती, बड़े भाई अखिलेश, भाभी अंजना, बाबा गोरेलाल भी साथ रहते थे। शनिवार शाम को खाना खाने के बाद शिवम कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन

इस दौरान रात में उसने कमरे में ही फांसी लगा ली। सुबह जब इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई तो शिवम को नीचे उतार कर जिला अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई अखिलेश ने बताया कि शिवम की एक साल पहले ही शादी हुई थी। चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed