फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth killed by strangulation in Kanpur, blood stained body found in cow shed

गला रेतकर युवक की हत्या: गोशाला में मिला खून से सना शव, चेहरे और गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 17 Nov 2022 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Nov 2022 09:18 AM IST
सार

बिधनू के कुमाऊपुर गांव में एक युवक का शव गोशाला के पास पड़ा मिला। पुलिस को युवक की जेब से बांदा स्थित एक क्लीनिक का पर्चा मिला है। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया है और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Youth killed by strangulation in Kanpur, blood stained body found in cow shed
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू के कुमाऊपुर गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह गांव की गोशाला के पास खून से सना शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

आसपास जिलों की पुलिस से इस संबंध में अफसरों ने जानकारी साझा की है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह बिधनू के कुमाऊपुर गांव बाहर गोशाला के पास शव पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन पता नहीं चला कि आखिर मृतक कौन है। एसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए भी मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या करने का अंदेशा है। जब पोस्टमार्टम होगा तब मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना स्थल की स्थित देखकर लग रहा है कि युवक को लाकर यहीं हत्या की गई है।

बांदा से मिला कनेक्शन
मृतक ग्रे रंग की शर्ट, नीला चेकदार स्वेटर और डार्क नीली पैंट पहने हुए है। पुलिस ने जब कपड़ों की तलाशी ली, तो उसके जेब में मुन्नीलाल संस बांदा दवा की दुकान का पर्चा मिला। इस पर दिलीप नाम और उम्र 24 वर्ष लिखी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है। मृतक दिलीप ही है या कोई और, ये तभी पता चल सकेगा, जब उसकी शिनाख्त हो जाएगी।

मारा-पीटा और कई मीटर तक घसीटा
घटनास्थल पर करीब बीस मीटर तक खून के निशान मिले। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक मारते वक्त युवक को घसीटा गया। उसने भी संघर्ष किया। उसके चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार से वार पर वार किए गए हैं। इससे आशंका है कि हत्यारों का मकसद सिर्फ और हत्या करना था। नृशंसता से हत्या करने के पीछे रंजिश या आशनाई वजह हो सकती है।

मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। आसपास रहने वालों से पूछताछ भी की गई है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द वारदात की तह तक पहुंचेंगे।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed