फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth killed by car collision

कार की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by car collision
झींझक। कंचौसी कैनाल रोड पर कार व बाइक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर एक की मौत हो गई। युवक औरैया से दिल्ली के लिए बस पकड़ने जा रहा था। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना के पिपरी गांव निवासी मनीष (26) पुत्र सत्यप्रकाश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह रक्षाबंधन में घर आया था। बुधवार की शाम वह बाइक में गांव के ही शिवम व विमल को बैठाकर झींझक-कंचौसी कैनाल रोड से दिबियापुर जा रहा था। औरैया से मनीष को दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। शिवम व विमल उसे छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

जिस्टामऊ गांव के सामने कंचौसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर जेपी सिंह ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। शिवम व विमल का उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष की मौत पर मां आशा देवी, भाई रोहित का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि सीएचसी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed