{"_id":"60fc54508ebc3e587500a51c","slug":"youth-drowned-in-najafgarh-ghat-while-bathing-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दादा का हो रहा था अंतिम संस्कार, दोस्तों संग गंगा नहाने गया युवक नजफगढ़ घाट में डूबा, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दादा का हो रहा था अंतिम संस्कार, दोस्तों संग गंगा नहाने गया युवक नजफगढ़ घाट में डूबा, लापता
Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM IST
सार
- दोस्तों संग गंगा नहाने गया युवक नजफगढ़ घाट में डूबा, लापता
- दादा के अंतिम संस्कार पर निकला था दोस्तों के साथ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरसौल में महाराजपुर के नजफगढ़ घाट पर दोस्तों संग गंगा नहाने गया साढ़ के अमौर निवासी बृजेश उर्फ सूरज भदौरिया (20) डूब गया। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम युवक को देर शाम तक खोजती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
एमपी पुलिस में तैनात बाबू सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनके पिता लल्लू भदौरिया का देहांत हो गया था। शनिवार सुबह वह परिवार संग पिता का शव लेकर ड्योढ़ीघाट अंतिम संस्कार करने गए थे। इस बीच उनका बेटा बृजेश अपनी बाइक से गांव के रहने वाले सुमित व आनंद सिंह के साथ ड्योढ़ी घाट आने के लिए निकला।
वह ड्योढ़ी घाट के बजाय नजफगढ़ घाट नहाने पहुंच गया। इस बीच नहाते वक्त पैर फिसलने से वह गहराई में जाकर डूबने लगा। कुछ ही देर में ओझल हो गया। इधर, पिता का अंतिम संस्कार कर रहे बाबू सिंह के पास बृजेश के दोस्तों का फोन आया तो वह दंग रह गए। वह ड्योढ़ी घाट से तुरंत नजफगढ़ घाट पहुंच गए। बृजेश को खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।