फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth dies after falling from Gorakhdham Express train

गोरखधाम एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

Thu, 09 Sep 2021 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from Gorakhdham Express train
शिवली। दिल्ली हावड़ा रूट पर रैपालपुर के पास डाउन रेलवे लाइन पर गोरखधाम एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन में युवक के साथ मौजूद भांजे की सूचना पर पुलिस ने तलाश कराई तो ट्रैक किनारे उसका शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन युवक का शव लेकर देवरिया चले गए।
विज्ञापन

देवरिया के थाना खुखरेदू बरवा उपाध्याय निवासी दीपचंद्र गुप्ता (41) दिल्ली में व्यवसाय करता था। मंगलवार की रात वह गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से देवरिया जा रहा था। रैपालपुर गांव के पास वह अचानक ट्रेन गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन में मौजूद भांजे जितेंद्र ने काफी देर तक दीपचंद्र के वापस नहीं आने पर कानपुर सेंट्रल पहुंच कर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह भाऊपुर आया और चौकी इंचार्ज भागमल से मिला। पुलिस ने तलाश शुरू की तो रैपालपुर के पास ट्रैक किनारे उसका शव मिला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव देवरिया ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed