फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman murder in hamirpur

यूपीः कीचड़ से सने हाथ-पैर और शरीर पर थे चोट के निशान, युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 14 Oct 2018 09:11 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 Oct 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
youngman murder in hamirpur
जिला अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में शहर के कालपी हाईवे पर रविवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। शरीर पर कई जख्म थे। पुलिस के काफी प्रयास से करीब नौ घंटे बाद ब्रह्माडेरा के लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक की फोटो देख उसकी शिनाख्त की। घटना के पीछे मवेशियों से फसल चराने के विरोध पर पड़ोसी गांव के लोगों पर हत्या का आरोप है। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। है।  
विज्ञापन


हमीरपुर-कालपी हाईवे पर कुरारा पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। युवक के दाहिने हाथ पर कलावा बंधा था। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों पैर और हाथ कीचड़ से सने थे। इस बारे में कोतवाली के ब्रह्माडेरा निवासी जयनारायन निषाद ने बताया दोपहर तीन बजे सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक के शव की फोटो देखी। जिसकी शिनाख्त उसने अपने पुत्र सुनील (22) के रूप में की। उन्होंने बताया गांव से चार किमी दूर चंदूपुर गांव के पास उसका खेत है। मौजूदा में करीब 150 बीघे में ज्वार की फसल भी लगी है। अन्ना मवेशियों से फसल बचाव के लिए उसका पुत्र सुनील रात में खेत पर रहता था।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसने धमकी दी थी

youngman murder in hamirpur
कोतवाल को जानकारी देता मृतक का पिता जयनारायन - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह जब सुनील घर नहीं आया तो उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। आरोप लगाया कि चार दिन पहले कुसमरा गांव निवासी चरवाहे राजबहादुर पाल ने उसकी फसल चराई थी। तब विरोध करने पर उसने देख लेने की धमकी दी थी। संदेह है कि राजबहादुर ने अपने सहयोगी देवसरिया और अन्य लोग खेत में सो रहे सुनील को घसीटकर ले गए और बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या की है। घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को हाईवे पर फेंका है। कुरारा एसओ केके पांडेय ने बताया तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर सुनील की टार्च, चप्पल और अंगोछा उसके चाचा को मिला है। बनियान, पैंट और शर्ट अभी भी नहीं मिले हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने युवक के परिजनों को ढांढस बंधाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed