फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman got job by Falsification in up police on other persons' educational records

'एक सिपाही ऐसा भी' नौकरी पाने के लिए इस शख्स ने जो हथकंडा अपनाया जानकर दंग रह जाएंगे

Sun, 14 Oct 2018 09:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 Oct 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
youngman got job by Falsification in up police on other persons' educational records
कोतवाली में बैठा पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नौकरी पाने के लिए लोग दिन-रात एक करके मेहनत करते हैं...लेकिन यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक शख्स की करतूत सामने आई तो सभी हैरान रह गए। बात ही कुछ ऐसी थी जिसने भी सुना दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया। एक व्यक्ति ने दूसरे के अभिलेखों पर सिपाही की नौकरी पा ली। उसने जिस व्यक्ति के अभिलेखों का इस्तेमाल किया वो कोई और नहीं बल्कि रिश्ते में उसका साला था। दूसरे के शैक्षिक अभिलेखों से सिपाही बनने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सीओ मोहम्मदाबाद ने जुलाई 2018 में फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पढ़िए इस फर्जीवाड़े की हैरान कर देने वाली पूरी कहानी...
विज्ञापन



 

youngman got job by Falsification in up police on other persons' educational records
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 में मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला श्योगनपुर निवासी नितेंद्र यादव पुत्र प्रेम सिंह भर्ती हो गया था। ट्रेनिंग में जाने से पहले उसके खिलाफ किसी ने शिकायत शासन को भेज दी। शासन से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ को जांच के आदेश आए। तत्कालीन एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद को जांच सौंपी थी। सीओ मोहम्मदाबाद ने जांच में पाया कि नितेंद्र यादव ने अपने साले रजनीश यादव निवासी मेरापुर के शैक्षिक अभिलेख नौकरी पाने के लिए लगाए हैं। सीओ मोहम्मदाबाद ने 13 जुलाई 2018 को फतेहगढ़ कोतवाली में नितेंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना याकूतगंज चौकी प्रभारी सीएल दिवाकर को दी गई। शुक्रवार रात चौकी प्रभारी सीएल दिवाकर ने घर से नितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed