फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man scuffles with soldiers on the road in Unnao, dispute escalated over minor issue

यूपी: सड़क पर सिपाहियों से युवक की हाथापाई, मामूली बात पर बढ़ा विवाद, कोतवाली में हुआ समझौता

Thu, 19 May 2022 07:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 May 2022 07:28 AM IST
सार

उन्नाव में सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे पर मसाला थूकने को लेकर तीन बाइक सवार पुलिसकर्मियों का युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद युवकों ने बाइक सवार सिपाहियों को पीट दिया और बीच चौराहे पर हंगामा शुरू हो गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

विज्ञापन
Young man scuffles with soldiers on the road in Unnao, dispute escalated over minor issue
बड़ा चौराहा स्थित गंदा नाला के पास सिपाहियों व युवकों में होती मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में ट्रैफिक सिपाही से अभद्रता का मामला अभी शांत भी न हुआ था कि बुधवार दोपहर सादी वर्दी में बाइक सवार तीन सिपाहियों की युवक से हाथापाई हो गई। मामला शहर के सदर बाजार बड़ा चौराहा के पास का है, जहां मामूली से बात में विवाद हो गया। युवक के साथी मौके पर पहुंचे, तो मामला बढ़ गया। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हो गया। सड़क पर हुई हाथापाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। 

विज्ञापन

 सदर कोतवाली में तैनात बाइक सवार तीनों सिपाहियों ने बड़ा चौराहा गंदा नाला के पास एक ई-रिक्शा को ओवरटेक किया, इस पर पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक से सिपाहियों की नोंकझोंक हो गई। युवक ने सिपाहियों पर पीक थूकने का आरोप लगाकर सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते सिपाहियों से युवक की हाथापाई शुरू हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद कुछ ही क्षणों में युवक के साथी भी पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। भीड़ में मौजूद लोगों का कहना है कि सिपाही नशे में थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ओपी राय दोनों पक्षों को कोतवाली लाए। कुछ व्यापारियों के हस्तक्षेप पर दोनों ने सुलह कर ली। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, लोगों में सिपाहियों के नशे में होने की चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed