Kanpur Dehat: रंजिश में युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या, चारपाई पर सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur Dehat News: रसूलाबाद थाना क्षेत्र में चारपाई पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर निवादा में बुधवार की तड़के चारपाई पर सो रहे युवक की गांव के एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। चीखने पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।
परिवार के लोगों ने चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की बात कही है। बुधवार की सुबह चतुर निवादा निवासी शिव सिंह उर्फ़ लालू (40) घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सोते समय उसके ऊपर गांव के एक युवक ने बांका से हमला कर दिया। शिव सिंह की चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, कुछ देर बाद मौत हो गई।
मृतक के भाई तेजसिंह ने पुलिस को बताया कि शिव सिंह उससे छोटा था। मंगलवार रात घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सोया था। रात 3 बजे चीखने चिल्लाने की आवाज पर पुत्र अभिषेक, बेटी प्रिया सेंगर व अन्य लोग भागकर बाहर आए। तो देखा गांव के बृजमोहन भाई पर बांका से हमला कर पास में खड़ा था। उनके पहुंचने पर वह वहां से भाग निकला।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
परिजनों ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात पुलिस से कही है। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को हिरासत में लिया है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी ब्रजमोहन को पकड़ा गया है। उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसके पास से आला कत्ल भी बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।