फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man murdered his younger brother by suffocating him, there was a dispute over earning

Kanpur Murder: युवक ने छोटे भाई की सूजा घोंपकर की हत्या, कमाई को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी की तलाश में दबिश

Thu, 01 Jun 2023 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

Kanpur Crime:  रावतपुर थाना क्षेत्र के बकरमंडी चौराहे पर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। घटनास्थल पर एक घंटे तक शव पड़ा रहा और आसपास से लोग निकलते रहे। बताया जा रहा है कि बर्फ का ठेला लगाने और कमाई में हिस्सेदारी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था(

विज्ञापन
Young man murdered his younger brother by suffocating him, there was a dispute over earning
रोती बिलखती हुई मृतक की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की बर्फ तोड़ने वाला सूजा भोंककर हत्या कर दी। हत्या के बाद बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

रावतपुर में दीपक अपनी पत्नी सीमा और 2 साल के बेटे के साथ रहने वाला दीपक राजपूत (30) बकरमंडी चौराहे पर बर्फ का ठेला लगाता था। दीपक का दुकान लगाने को लेकर बड़े भाई विष्णु से पिछले लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार रात विष्णु नशे में धुत होकर दीपक के पास पहुंचा।
विज्ञापन

यहां दोनों के बीच कमाई के हिस्से और बगल में ठेला लगाने को लेकर विवाद हो गया। भाइयों की मारपीट आए दिन होने वाली मारपीट के चलते लोगों ने बीच बचाव नहीं किया। इस बीच विष्णु ने दुकान में रखा बर्फ तोड़ने का सूजे से दीपक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपित भाई की तलाश में दबिश
स्थानीय लोगों ने पुलिस और डॉक्टरों को सूचना दी, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि हत्यारोपित भाई की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक घंटे पड़ा रहा शव, लोग समझे जिंदा है
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच करीब दस बजे मारपीट हुई। रोजाना होने वाली मारपीट की वजह से दीपक के अचेत होने पर जब विष्णु मौके से फरार हुआ, तो किसी ने हत्या की बात नहीं सोची। इसी वजह से एक घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा और लोग आसपास से गुजरते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed