फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man killed in illegal relationship, revealed in police investigation

वकील हत्याकांड: अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, पत्नी ने कहा ये

Mon, 16 Sep 2019 04:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in illegal relationship, revealed in police investigation
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
कानपुर के घाटमपुर के रामसारी गांव में प्रधान पति वकील सतेंद्र सिंह भदौरिया (32) की हत्या में पुलिस खुलासे के करीब है। अब तक की जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के चलते सतेंद्र की हत्या की गई। हालांकि पुलिस प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को सतेंद्र की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। सतेंद्र का परिवार घाटमपुर में रहता है। शुक्रवार को वह अपने गांव आए थे। देर रात गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह के मुताबिक घर में उसके चाचा रहते थे, जो घटना के वक्त नहीं थे। वारदात के संबंध में मिले अहम साक्ष्यों से पता चला है कि घटना के दिन कई और लोग सतेंद्र के साथ घर पर थे। वहीं पर सभी ने खायापीया। बाथरूम के पास बदमाश घात लगाए बैठे थे।

सतेंद्र जब बाथरूम गया तो यहीं पर उसको गोली मारी गई। पुलिस ने जब मामले में कई लोगों से पूछताछ की तो अवैध संबंध की बात सामने आई। इस बिंदु पर गहनता से छानबीन की जा रही है। इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि सतेंद्र की पत्नी पूजा सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बाथरूम में ही मारी गई थी गोली
घर से करीब सौ मीटर दूर सतेंद्र का शव पड़ा मिला था। फोरेंसिक जांच के दौरान बाथरूम में खून मिला था। ऐसे में शनिवार को पुलिस घटनास्थल को लेकर उलझ गई थी। हालांकि जांच पूरी होने के बाद पुलिस और फोरेंसिक ने स्पष्ट किया कि घर के भीतर बाथरूम में सतेंद्र को गोली मारी गई। गोली लगते ही वह बाहर की ओर भागे और फिर गिर गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed