{"_id":"66c78150759bc458950413a2","slug":"young-man-injured-in-a-road-accident-kept-writhing-in-pain-his-bag-disappeared-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे में घायल युवक तड़पता रहा, गायब हो गया बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे में घायल युवक तड़पता रहा, गायब हो गया बैग
Thu, 22 Aug 2024 11:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:50 PM IST
सार
सरसौल ओवरब्रिज पर देर रात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। घायल युवक तड़पता रहा और उसके पास रखा बैग गायब हो गया। बैग में तीन लाख से अधिक रुपये होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
महाराजपुर में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे के दौरान इंसानियत शर्मसार हो गई। सरसौल ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक तड़पता रहा और उसी दौरान किसी ने उसका रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में तीन लाख से अधिक रुपये होने की बात बताई जा रही है। रुपये गायब होने की जानकारी पर पुलिस ने तलाश की। घटनास्थल के पास लगे बैंको के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन कुछ पता न चल सका।
विज्ञापन
महोली निवासी किसान महेंद्र वर्मा का बेटा सूरज चकेरी के कोयलानगर में कबाड़ का काम करता है। देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था। सरसौल ओवरब्रिज पर स्टेट बैंक के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बैंक के गार्ड ने सरसौल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र वर्मा को सूचना दी। घायल सूरज को पुलिस ने अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने सूरज का बैग पार कर दिया। सूरज के दोस्त और भाजपा नेता सिकठिया निवासी अवनेश तिवारी ने बताया कि पुलिस के साथ घटनास्थल के बगल में स्थित तीन बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चला। अवनेश ने बताया कि सूरज के साथ काम करने वाले लोगों से पता चला है कि बैग में तगादे के तीन लाख से अधिक रुपये थे। पुलिस घायल युवक के ठीक होने और बयान देने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन