फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man hanging found in unnao

फंदे से लटका मिला सराफा कारीगर का शव, शरीर पर मिले ये निशान छोड़ गए कई सवाल

Wed, 25 Sep 2019 08:25 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
young man hanging found in unnao
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के पुरवा में चार दिन पहले घर से मुंबई जाने की बात कहकर निकले सराफा कारीगर का शव गांव से एक किलोमीटर दूर पेड़ पर नायलान की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। कारीगर के पैर जमीन को छू रहे थे व उसके घुटनों से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


चरवाहे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरवा कोतवाली के तुसरौर निवासी हरिशंकर यादव का बेटा विपिन कुमार (23) मुंबई में रहकर आभूषण बनाने का काम करता था। अगस्त माह में वह मुंबई से घर आया था। 21 सितंबर की सुबह वह मुंबई जाने की बात कह घर से निकला था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नौ बजे पड़ोसी गांव बनिगांव निवासी एक चरवाहे ने मान सिंह की बाग में चिलवल के पेड़ में युवक का शव लटका देख ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे हरिशंकर ने युवक की पहचान अपने बेटे विपिन कुमार के रूप में की। विपिन के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे।

उसके दोनों पैरों के घुटनों से खून निकल रहा था। इस पर पिता ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed