{"_id":"62659c82e3066c1d85226fe4","slug":"young-man-hanged-himself-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: युवक ने फांसी लगा दी जान, तीन महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोला- पहले बड़ा अब छोटा बेटा भी हमें छोड़ गया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: युवक ने फांसी लगा दी जान, तीन महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोला- पहले बड़ा अब छोटा बेटा भी हमें छोड़ गया...
Mon, 25 Apr 2022 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:23 AM IST
सार
कानपुर में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आईआईटी सोसाइटी में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगा ली। तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। खुदकुशी की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फांसी से मौत की पुष्टि हुई।
इलाके में रहने वाले नीरज कुमार (27) सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। बीते 30 जनवरी को चौबेपुर के दलीप नगर निवासी सपना से उनकी शादी हुई थी। परिजन के अनुसार शनिवार रात नीरज खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। देर रात उसका शव फंदे से लटका मिला। नीरज के होमगार्ड पिता विक्रम ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से बहू व बेटे के ससुराल वाले नीरज को प्रताड़ित कर रहे थे। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले बड़ा अब छोटा बेटा भी हमें छोड़ गया...
विक्रम ने बताया कि उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा शिव शंकर 12 साल पहले लापता हो गया था। अब छोटा बेटा नीरज भी उन्हें अकेला छोड़ कर दुनिया से चला गया। मृतक की मां मालती देवी भी घटना के बाद से बेसुध हैं।