फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man found hanging in Etawah wife and her lover accused of murder

यूपी में एक और पति का कत्ल!: पत्नी ने प्रेमी के साथ की हत्या, CCTV में दिखे तीन लोग; छोटी बेटी का बड़ा खुलासा

Tue, 14 Jul 2026 01:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 14 Jul 2026 01:08 PM IST
सार

यूपी के इटावा में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। तीन माह पहले विवाद के बाद आरोपी को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
Young man found hanging in Etawah wife and her lover accused of murder
etawah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इटावा के सिविल लाइन थाना इलाके के तोड़ा गांव में रविवार रात संदिग्ध हालात में युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजन ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ चौगान गांव स्थित ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में काम करता था। उसकी शादी वर्ष 2013 में इकदिल थाना क्षेत्र के नगला जैक निवासी आशिकी से हुई थी। 
विज्ञापन


परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां छवि (10) और दुर्गा और एक बेटा भी है। पिता सुघर सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 10 बजे आनंद घर लौटा था। बताया कि आनंद रात में घर का गेट खोलकर सोता था। भोर पहर छह लोग घर में घुस आए और उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त घर में सो रहा था परिवार
आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना के वक्त वह घर में दूसरे तल पर सो रहे थे। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के भाई प्रीतम ने बताया कि आनंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

गांव के ही युवक से था पत्नी का अफेयर
परिजन का आरोप है कि आनंद की पत्नी का गांव के ही युवक शिवम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह पहले आनंद ने दोनों को पकड़ लिया था। मामले की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजा था। रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

मृतक की पत्नी आशिकी ने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने दो छोटे बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। बड़ी बेटी छवि दादी धूप श्री के पास सो रही थी। देर रात छोटी बेटी को शौच कराने के लिए उठी तो उसने गांव के एक युवक के साथ तीन-चार लोगों को घर से निकलते देखा। उसका दावा है कि उन्हीं लोगों ने उसके पति की हत्या की है।

 

वहीं, चचेरे भाई मेहरवान सिंह ने बताया विक्रमपुर गांव में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 12 बजकर 5 मिनट पर दो वाहनों पर सवार तीन संदिग्ध लोग कैद हुए हैं। बड़ी बेटी छवि की रात करीब डेढ़ बजे आंख खुली तो उसने घर का दरवाजा खुला देखा। 

 

अंदर जाकर देखा तो पिता का शव फंदे पर लटका था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed