{"_id":"667afb691f5d65240d0e3d8a","slug":"young-man-fell-into-pond-after-slipping-died-by-drowning-etawa-news-c-216-1-etw1001-113144-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबकर मौत
विज्ञापन
इकदिल। पैर फिसलने से गहरे तालाब में गिरकर युवक की मौत हो गई। आसपास के गोताखोरों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
मानियामऊ गांव निवासी अमर सिंह का बेटा संजय कुमार उर्फ संजू (32) मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे घर के सामने बने तालाब के किनारे लघुशंका करने गए थे। उसी दौरान पैर फिसलने से संजय गहरे तालाब में गिर गए। भतीजे भुवनेश ने संजय को तालाब में डूबते देख लिया। वह भी संजय को बचाने के लिए तालाब में कूदा, लेकिन वह भी डूबने लगा तो बाहर निकल आया और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही परिजन व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। तालाब गहरा होने से लोग उसमें घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सके। कुछ देर बाद गांव व क्षेत्र से बुलाए गोताखोरों ने जाल डालकर हिम्मत कर तालाब में घुसकर संजय को ढूंढना शुरू किया। करीब ढाई घंटे बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता, मां सुनीता देवी, सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लेखपाल अर्जुन ने परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली।