फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man died in a Car accident

जिंदगी भर का गम दे गया नए साल का जश्न, कार पलटने से 1 की मौत 6 की हालत गंभीर

Tue, 01 Jan 2019 07:29 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 01 Jan 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Young man died in a Car accident
फाइल फोटो भूपेंद्र कुशवाहा, गमगीन परिजन  

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे कानपुर के युवाओं की कार रात लगभग तीन बजे फतेहपुर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई। उसके छह साथी घायल हुए हैं। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

 

कानपुर चकेरी थाने के अहिरवां निवासी राम सिंह का बेटा भूपेंद्र कुशवाहा (18), विजय का बेटा प्रमोद (28), उमाशंकर का बेटा सौरभ (23), बलराम का बेटा रोशन (18), रामकुमार का बेटा अमित (24), राधेकृष्ण का बेटा विशाल (24), अंबिका का बेटा पप्पू (25) कार से बिंदकी के काशी कांप्लेक्स नए साल का जश्न मनाने आए थे। वे लोग रात लगभग तीन बजे घर लौट रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा बिंदकी हाईवे पर पहुर गांव किनारे अचानक इनकी जाएलो कार अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार खेत में पलट गई। आसपास के लोगों की सूचना पर चौडगरा चौकी इंचार्ज आरके यादव पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने भूपेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को कानपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना पर भूूपेंद्र के भाई उपेंद्र, नागेंद्र मार्च्युरी हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र सबसे बड़ा था। वह  पुलिस की तैयारी कर रहा था। पिता राम सिंह कृषि कार्य करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed