{"_id":"666b36f6035555c7ea0d6404","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाथ पर लिखा मैं अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार... ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाथ पर लिखा मैं अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार... ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Thu, 13 Jun 2024 11:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
कानपुर में गुजैनी क्षेत्र से निकली झांसी रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। पुलिस ने आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त की। मृतक के हाथ में लिखा था कि मैं अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार हूं। गुजैनी आई ब्लॉक निवासी बेचेलाल के तीन बेटों में शादीशुदा मंझला बेटा अमित (38) माता पिता संग रहता है। छोटा भाई पंकज रेलवे में कार्यरत है।
विज्ञापन
रतनलाल चौकी प्रभारी अरविंद मिश्र ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिली कि एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है। जेब में मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त हुई। मृतक के हाथ में लिखा था कि वह अपनी मौत का स्वयं जिम्मेदार है। परिजन जान देने का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन