फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man closed in pantry car by passenger's after sneezing in train

इटावा: ट्रेन में छींक आने पर युवक को पेंट्री कार में किया बंद, आइसोलेशन वार्ड में कराया गया भर्ती

Sat, 21 Mar 2020 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Mar 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Young man closed in pantry car by passenger's after sneezing in train
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
इटावा में कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध दो और लोगों को शनिवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इनमें ट्रेन में दुबई से लौट रहे एक युवक को छींक आने पर अन्य यात्रियों ने पेंट्रीकार में बंद कर सूचना दी जबकि दूसरा युवक नौकरी की तलाश में पंजाब गया था।
विज्ञापन


दोनों के रक्त का नमूना लेकर लखनऊ भेजा जा रहा है। जयपुर शादी से लौटी महिला के खून का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार से भर्ती जर्मनी से लौटे दंपति को छुट्टी कर दी गई। बिहार प्रदेश के जमुई जिला के खेरू थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी युवक दुबई से लौटा है।
विज्ञापन


वह नई दिल्ली से शिवगंगा एक्सप्रेस से अपने गांव जा रहा था। ट्रेन में उसे लगातार झींकें आ रही थीं। इस पर अन्य यात्रियों ने कोरोना की आशंका जताई। अन्य यात्रियों ने बिहार के युवक को पेंट्रीकार में बंद कर कोच अटेंडेंट को सूचना दी। कोच अटेडेंट की सूचना पर इटावा स्टेशन प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इटावा जंक्शन पर रात करीब 11 बजे ट्रेन रुकवाकर युवक को उतारा गया। उसे स्वास्थ्य टीम ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। इसी तरह चकरनगर के नवादा बहादुरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय कोरोना संदिग्ध युवक को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके माता पिता को भी कोरंटाइन वार्ड में रखा गया है।

सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया कि 13 मार्च को युवक नौकरी की तलाश में पंजाब के अमृतसर गया था। वहां से वह 19 मार्च को लौटा। युवक को बुखार, जुकाम के साथ सांस लेने की दिक्कत थी। इस पर उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर शनिवार सुबह डा.विनोद शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे, मलेरिया इंस्पेक्टर अवधेश और जगदीश ने गांव जाकर युवक की जांच की। 

सीएमएस डा.एसएस भदौरिया ने बताया शुक्रवार को भर्ती कराई गई महिला का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। महिला जयपुर शादी में शामिल होने गई थी। दोनों युवकों के सैंपल भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला में प्रथम दृष्टया कोरोना के लक्षण प्रतीत नहीं हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed