फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   You will receive a notification before a power outage; a single click will help pinpoint the fault.

Kanpur News: बिजली जाने से पहले आएगा मैसेज, एक क्लिक पर पकड़ में आएगा फॉल्ट

Mon, 19 Oct 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
You will receive a notification before a power outage; a single click will help pinpoint the fault.
कानपुर। शहर में बिजली फॉल्ट की लोकेशन तलाशने में लगने वाला समय घटेगा और शटडाउन का दायरा भी सीमित होगा। केस्को बिजली नेटवर्क की जीआईएस मैपिंग के जरिए पूरी व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ला रहा है। इससे सबस्टेशन से लेकर बिजली के पोल, ट्रांसफॉर्मर और उपभोक्ताओं के कनेक्शन तक की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। शटडाउन से पहले उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजने की भी तैयारी है। केस्को ने मार्च 2027 तक शहर के सभी 97 सबस्टेशनों की मैपिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 43 का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

केस्को की योजना शटडाउन से पहले उपभोक्ताओं को सूचना देने की भी है। इसके लिए पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि उपभोक्ता पहले से बिजली बंद होने की जानकारी हासिल कर सकें। डिजिटल मैपिंग से नेटवर्क के अलग-अलग हिस्सों और उपभोक्ताओं के कनेक्शन के बीच संबंध का पता चल सकेगा। इससे बिजली की मांग वाले क्षेत्रों, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों और कमजोर नेटवर्क की पहचान कर क्षमता बढ़ाने की जरूरत तय करना आसान होगा।
विज्ञापन

मैपिंग में उपभोक्ता के मीटर अकाउंट नंबर का इस्तेमाल यूनिक आईडी के रूप में किया जाएगा। इससे यह पता लग सकेगा कि उसका कनेक्शन किस बिजली के पोल और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा है। अभी फॉल्ट होने पर संबंधित लाइन, पोल या ट्रांसफॉर्मर की पहचान में समय लगता है। डिजिटल रिकॉर्ड से खराबी की संभावित लोकेशन तक पहुंचना और मरम्मत शुरू करना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटडाउन का दायरा सिमटेगा
फिलहाल फॉल्ट या मरम्मत के दौरान कई बार एक साथ कई मोहल्लों की बिजली बंद करनी पड़ती है। मैपिंग से प्रभावित लाइन, पोल, ट्रांसफॉर्मर और उपभोक्ताओं की जानकारी मिलने पर समस्याग्रस्त हिस्से को चिह्नित करना आसान होगा। इससे शटडाउन का दायरा सीमित करने और अनावश्यक बिजली कटौती घटाने में मदद मिलेगी।

वर्जन
97 में से कंपनी बाग, बीएस पार्क, नवीन नगर, नमक फैक्टरी, पराग डेयरी और गोविंदनगर जैसे सबस्टेशनों की जीआईएस मैपिंग पूरी हो गई है। अब फॉल्ट की लोकेशन और इस्तेमाल हो रहे लोड की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। - नेहा जैन, केस्को एमडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed