{"_id":"5af5de294f1c1be9408b4857","slug":"yong-man-commit-suicide-in-brother-in-law-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":" जानें क्या बात हुई साले की शादी में आए जीजा ने खुद को कर लिया खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें क्या बात हुई साले की शादी में आए जीजा ने खुद को कर लिया खत्म
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 12 May 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चचेेेेरे साले की शादी में अपनी ससुुराल आए जीजा का शव देर रात फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। मामला यूपी के महोबा जिले का है।
महोबा जनपद झांसी के थाना मऊरानीपुर के ग्राम कुटौरा निवासी रामेश्वर (42) पुत्र लखन अपनी पत्नी के साथ चचेरे साले की शादी में शामिल होने ग्राम काशीपुरा आया था। गुरुवार को मायना था और 11 मई को बारात जानी थी। रात करीब 10 बजे रामेश्वर खाना खाने के बाद घर से निकला और पूरी रात नहीं लौटा, परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बुुधवार सुबह रामेश्वर का शव मकान से 100 मीटर की दूरी पर लगे पेड़ पर तौलिया के फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना महोबकंठ पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। घटना के बाद शुक्रवार की शाम धूमधाम से जाने वाली बारात सादगी में गई। दूल्हा और परिवार के कुछ लोग ही बारात में गए। परिजनों ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो जाने से बारात मजबूरी में लेकर जाना है। मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है।