{"_id":"59283ff64f1c1b6403537299","slug":"yogotsav-programe-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन रहेगा व्यस्त तो आप रहेंगे स्वस्थ, ये हैं मन को व्यस्त रखने के जरूरी उपाय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन रहेगा व्यस्त तो आप रहेंगे स्वस्थ, ये हैं मन को व्यस्त रखने के जरूरी उपाय
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 28 May 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
तनाव मुक्त होने का योग आसन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनावपूर्ण माहौल में अपने को संयमित करने, योगाभ्यास से बीमारियों से बचने और मन का प्रबंधन करने के गुर विशेष योग शिविर में लोगों को बताए गए। यह शिविर कानपुर के कान्हा गैलेक्सी हॉल जीटी रोड में शहर के उद्यमियों, कारोबारियों-व्यापारियों तथा अन्य प्रतिष्ठित लोगों के लिए ही आयोजित किया गया था।
बिहार योग विद्यालय, विश्व योग पीठ मुंगेर (बिहार) और अमर उजाला की ओर से आयोजित दो घंटे के इस शिविर में स्वामी शिवराजानंद सरस्वती और स्वामी कैवल्यानंद सरस्वती ने बताया कि मन को सदैव व्यस्त रखें। जब मन व्यस्त रहेगा तो आप स्वस्थ रहेंगे।
स्वामी शिवराजानंद सरस्वती ने सबसे पहले शवासन के बारे में बताया। कहा जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को कमर के पास तक ले जाएं। इसके बाद एक बार श्वास लें और उसे धीरे-धीरे छोड़ें। इस क्रिया को करीब दस मिनट तक करें। यह योग की सबसे सरल और पहली क्रिया है। इसके बाद उन्होंने पैरों और हाथों की हड्डियों के ज्वाइंट को खोलने के लिए पवनमुक्तासन के बारे में बताया। यह आसन तीन चरणों (15 मिनट का एक) में होता है। पहले जमीन पर बैठकर दोनों पैर फैलाएं। इसके बाद पैरों की अंगुलियों को एक साथ नीचे की ओर करें।
विज्ञापन
पांच बार ऐसा करने के बाद फिर अंगुलियों को पीछे की ओर करें। इसी प्रकार पूरा पंजा नीचे की ओर करें और इसके बाद पीछे की ओर करें। ऐसा ही दोनों हाथों को फैलाकर पूरा चरण करें। इस आसन को प्रतिदिन करने से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं। स्वामी कैवल्यानंद सरस्वती ने सर्पासन और मकर आसन के बारे में बताया। इन आसनों को करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और गर्दन दर्द की समस्या नहीं होती। सर्पासन को भुजंगासन भी कहते हैं। इस मौके पर सभी को बिहार योग विद्यालय, विश्व योग पीठ मुंगेर बिहार की ओर से पुस्तकें, रुद्राक्ष की माला, योग करने की सीडी, अंग वस्त्र भी दिया गया।
ये लोग शामिल हुए
दादानगर कोपस्टेट के चेयरमैन मलिक विजय कपूर, होटल लैंडमार्क के एमडी विकास मल्होत्रा, ठाकुरदास लाठ वाला जनरलगंज के मालिक जय बजाज, पेट्रोल पंप मालिक और ज्योतिषाचार्य रमेश चिंतक, पंडित रेस्टोरेंट के मालिक विजय पंडित और उनकी पत्नी, हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.आरसी गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके सिंह, बिजनेसमैन विनय शुक्ला, लोहा व्यापारी गौरव शुक्ला (चीनू), कांट्रेक्टर अजीत तिवारी, पेंट्स व्यापारी अनुराग छाबड़ा, जैन मार्बल्स किदवई नगर के डायरेक्टर अमित जैन, इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष इंदू जैन, रोटरी क्लब के कमल त्रिवेदी, महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, रोटरी क्लब के मुकेश, व्यवसायी कुलवंत सिंह, बिजनेसमैन बबलू त्रिपाठी, बिजनेसमैन भुल्लड भइया आदि मौजूद रहे।