फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yogi goverment initiative for passengers travelling in up roadways buses

CM योगी के मंत्री ने बनाया नया रूल, इसे तोड़ने वालों की फोटो भेजें और पाएं इनाम

Fri, 16 Jun 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
yogi goverment initiative for passengers travelling in up roadways buses
डेमो
यूपी सरकार ने सरकारी बसों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए एक नई तरकीब निकाली है। इसके मुताबिक सरकार ने पैसेंजर्स से कहा है कि अगर वे ट्रैवलिंग के दौरान सरकारी बसों के ड्राइवर को मोबाइल पर बात करता देखें तो उनकी फोटो खींचे और बदले में इनाम जीतें।
विज्ञापन


 

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर स्वतंत्र देव सिंह ने कही ये बात

yogi goverment initiative for passengers travelling in up roadways buses
स्वतंत्र देव सिंह (फाइल फोटो)
यूपी के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, सरकारी बसों में यात्रा के दौरान ड्राइवर मोबाइल पर बात न करें, इसके लिए तमाम नियम कानून बने। इसके बावजूद पैसेंजर्स की अक्सर शिकायतें आती हैं कि ड्राइवर गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते हैं।

'इसी को देखते हुए हमने अब पैसेंजर्स से ही मदद मांगी है। वे फोन पर बात करते हुए ड्राइवर की फोटो खींचे और हमें सोशल मीडिया के जरिए भेजें। ऐसे लापरवाह ड्राइवरों की फोटो मिलने के बाद उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और फोटो भेजने वाले पैसेंजर को इनाम दिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करने की है सजा

yogi goverment initiative for passengers travelling in up roadways buses
डेमो
दो तरह से मिलेगी मदद
सिंह ने कहा, इस विचार से हमें दो तरह से मदद मिलेगी। पहला, ड्राइवर को फोन पर बात करते देख पैसेंजर उसकी फोटो खीचेंगा और अपनी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगा। दूसरा, ड्राइवर के मन में ये डर रहेगा कि कहीं उसे फोन पर बात करता देख कोई पैसेंजर फोटो न खींच ले, इसलिए वह गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करने से बचेगा। इस अभियान से ड्राइवरों और पैसेंजर्स में जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाएं कम होंगी, क्योंकि ज्यादातर दुर्घटनाओं में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन ही कारण होता है।

गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करने की है सजा
बता दें, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के लिए कानून में सजा है। ऐसे व्यक्ति को मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 184 के तहत 6 महीने तक की सजा और एक हजार रुपए का जुर्माना है।
 
विज्ञापन

यूपी में हुआ ये बड़ा बस हादसा

yogi goverment initiative for passengers travelling in up roadways buses
बांदा में रोडवेज बस हादसा
​20 मई 2017 को यूपी के बांदा से करीब 55 किलोमीटर दूर एक रोडवेज बस पर हाईटेंशन लाइन गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल थी और 25 जख्मी हुए थे। बताया गया कि सुबह बांदा से चली हमीरपुर डिपो की बस की जसपुरा रोड के पास स्टेयरिंग फेल हो गई। बस रोड किनारे हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराई और खाई में जा गिरी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed