{"_id":"58d117414f1c1b8e161a13a1","slug":"yogi-government-hopes-to-green-park-stadium-before-ipl-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL-10 से पहले ग्रीनपार्क को ये हैं योगी सरकार से उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL-10 से पहले ग्रीनपार्क को ये हैं योगी सरकार से उम्मीदें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 10 और 12 मई को होने वाले आईपीएल सीजन-10 के मैचों से पहले सीटों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेजी से चल रही है। ऐसे में यूपी की नई योगी सरकार से ये उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि सी बालकनी बनकर तैयार होगी।
यूपीसीए के ललित खन्ना का कहना है कि नई सरकार बनी है अधिकारियों से इस बारे में बात कर काम शुरू कराया जाएगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम की सी बालकनी में 3600 लोगों को बैठने की व्यवस्था है। यहां की एक सीट की टिकट दो हजार रुपये की है। इस लिहाज से एक मैच में 72 लाख रुपये की कमाई अकेले इस दर्शक दीर्घा से होती है।
सी दर्शक दीर्घा काफी जर्जर हो गई थी। इसी कारण पिछले टेस्ट मैच और टी-20 में यहां के टिकटों की बिक्री नहीं हुई थी। 26 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच के बाद आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला और तत्कालीन प्रमुख सचिव खेल अनीता भटनागर ने रेनोवेशन जल्द कराने की बात कही थी। इसके लिए 1.98 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर खेल विभाग को भेजा भी गया। इसमें आधी धनराशि यूपीसीए और आधी जिला खेल प्रोत्साहन समिति ने देनी की बात कही थी। चुनाव के चलते धनराशि का आवंटन नहीं हो पाया। अब नई सरकार से उम्मीद की जा रही है।