कानपुर पहुंचे CM योगी, ये है उनका आज का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी करेंगे चर्चा...
ये है योगी का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर से उतरने वाले थे लेकिन वे 11.7 पर यहां पहुंचे। यहां से वे विज्ञान भवन के लिए रवाना हो गए हैं।
इसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी जाने वाले है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे के बाद बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हैलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वह हैलीकॉप्टर से क्राइस्ट चर्च कालेज प्ले ग्राउंड हैलीपेड पर उतरेंगे।
यहां से वह जिला बाल कल्याण समिति फूलबाग के लिए कार से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री जिला बाल कल्याण समिति बाल भवन फूलबाग पहुंचेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह क्राइल चर्च प्ले ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर फूलबाग से कार से चलकर पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर को वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ वापस होंगे।