फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yoga in sports stadium

सम्पूर्ण स्वस्थ रहने की विधा है योग: डीएम

Sat, 22 Jun 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
yoga in sports stadium
कानपुर देहात। विश्व योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक सहित विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास कर इसके महत्व के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान विधायक और डीएम ने योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। डीएम, एसपी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करीब एक हजार लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास के दौरान विभिन्न मुद्राओं के जरिये जनपदवासियों को स्वस्थ और निरोगी रहने का मूल मंत्र व आरोग्य रहने के टिप्स देकर योग के महत्व के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से असाध्य रोगों से बचाव किया जा सकता है। इसका मतलब आसन, व्यायाम या प्राणायाम भर नहीं है बल्कि यह एक सम्पूर्ण स्वस्थ रहने की विधा है। योग प्रशिक्षक अमित शर्मा, अंजनी कटियार ने मौजूद लोगों को योग की महत्ता के बारे में बताया। इस दौरान अमित शर्मा, अंजनी कटियार, ज्योति शर्मा, अनुराग दीक्षित, सुमन यादव सहित 10 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिले के अन्य कस्बों में योग शिविर लगाए गए। जहां लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed