{"_id":"630dd1994a43dd53141b053e","slug":"yellow-metal-sculptures-found-in-the-field-excavation-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खेत खुदाई के दौरान निकला कुछ ऐसा, देखने को लग गई ग्रामीणों की भीड़, लोग बोले- चमत्कार हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खेत खुदाई के दौरान निकला कुछ ऐसा, देखने को लग गई ग्रामीणों की भीड़, लोग बोले- चमत्कार हो गया
Tue, 30 Aug 2022 02:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 30 Aug 2022 02:35 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में एक किसान के खेत में पीली धातु की देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलीं। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने पुरातत्व विभाग से मूर्तियों की जांच होने तक उन्हें घर ही पर स्थापित करा दिया।
विज्ञापन
खेत में निकलीं पीली धातु की देवी-देवताओं की मूर्तियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र के महमूदपुर में एक किसान के खेत में पीली धातु की देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलीं। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना क्षेत्र के अशोक कुमार के बेटे रवि ने सपने में मूर्तियां मिलने का दावा किया। बताया कि बालाजी मंदिर गये थे।
विज्ञापन
लौटने के बाद घर में सोते समय मां सरस्वती ने सपने में बताया कि खेत के कोने में जमीन के अंदर मूर्तियां मौजूद हैं। इस पर खेत में खुदाई शुरू कराई। पिता अशोक ने बताया कि दो दिन फावड़े से खोदाई की तो मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, कुबेर, रुद्राक्ष, चाभी, सिक्का, कछुवा पीली धातु और एक कौड़ी, पत्थर निकले। चार भाई अजय, विजय, कपिल में रवि तीसरे नम्बर का है। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने पुरातत्व विभाग से मूर्तियों की जांच होने तक उन्हें घर ही पर स्थापित करा दिया।
विज्ञापन