फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Years passed, but did not capture

साल बीता, पर नहीं मिला कब्जा

Fri, 22 Jul 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Years passed, but did not capture
प्राधिकरण दिवस पर समस्याएं सुनतीं केडीए वीसी जयश्री भोज। - फोटो : amarujala
कानपुर। केडीए में लिपिकों-अभियंताओं-सुपरवाइजरों का गठजोड़ आवंटियों पर भारी पड़ रहा है। केडीए के समस्या समाधान शिविर और हर माह प्राधिकरण दिवस के बावजूद आवंटी केडीए के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को केडीए में लगे प्राधिकरण दिवस में भी वर्षों से परेशान लोगों ने शिकायत दर्ज कराईं।
विज्ञापन

10 बजे से शुरू हुए दिवस में कुल 61 आवेदन मिले। केडीए वीसी जयश्री भोज ने 16 जून को आयोजित हुए दिवस में दर्ज समस्याओं के निस्तारण की प्रगति जानी। इसके बाद लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर हाल में जनता के कामों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव केपी सिंह, अपर सचिव पीके सिंह, अनिल भटनागर, वित्त नियंत्रक वीके लाल, मुख्य अभियंता वीके गोयल, सीएटीपी स्वराज गांगुली, आशीष शिवपुरी, उप सचिव मयंक यादव, सीताराम सोमकमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के बाद कब्जे के लिए भटक रहे
सभासदपुरम, बर्रा-7 के दो प्लॉटों के आवंटी महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि साल भर पहले योजना में ए-4 और ए-6 भूखंडों की रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद से लगातार कब्जे के लिए केडीए के चक्कर काट रहे हैं। मौके पर भूखंडों पर कब्जा हो चुका है। कब्जेदारों ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। केडीए की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

िल रही तारीख पर तारीख
163, सफीपुर सेकेंड की सुषमा कांजीलाल ने बताया कि समाधान शिविर में अवैध निर्माण को सील करने के लिए 19 जुलाई 2016 की डेट तय की थी। उस दिन चकेरी थाने में फोर्स भी मौजूद थी। दिन भर केडीए का कोई अधिकारी नहीं आया। केडीए के सुपरवाइजर ने फोर्स न होने के कागज पर साइन करा लिए। अब फिर कब्जा गिराने के लिए नई डेट दे दी गई है। बीते कई साल से केडीए के चक्कर काट रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed